दिव्यांग बच्चों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

चंदेरी [जनकल्याण मेल]

राज्य शासन के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र चंदेरी में दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह वितरण पूर्व में आयोजित सीडब्ल्यूएसएन (CWSN) चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर में चयनित बच्चों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया।

शिविर में चयनित विद्यार्थियों को Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India (ALIMCO) (एलिम्को) टीम जबलपुर की उपस्थिति में उपकरण प्रदान किए गए।

वितरित किए गए उपकरणों में ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, कैलिपर्स, हेयरिंग एड, रोलेटर, मानसिक दिव्यांग बच्चों के लिए टी.एल.एम. किट तथा दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए ब्रेल किट शामिल रहे।

इस अवसर पर एलिम्को टीम जबलपुर, बीआरसीसी वेद प्रकाश गोयल, बीएसी रवि चतुर्वेदी, कमलेश चिढ़ार, विवेक जैन, एमआरसी गोधन सिंह नरवरिया, सह-समन्वयक प्रकाश राय, डाटा ऑपरेटर जितेन्द्र रैंकवार सहित जनपद शिक्षा केन्द्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांग विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी शैक्षणिक प्रगति में सहायक वातावरण प्रदान करने का उद्देश्य साकार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button