भूमिपूजन से पूर्व अमृत योजना 2.0 के शुभारंभ पर बिल्डरों और अतिक्रमणकारियों को खुली चेतावनी …
“सुधर जाओ वरना सरकार का हथौड़ा चलेगा” सलैया में विधायक रामेश्वर शर्मा का दो टूक संदेश, विकास में बाधा बर्दाश्त नहीं ■

घरौंदा, सलैया से सुरेन्द्र मिश्रा …[चन्देरी वाले] MO.9425381277

भोपाल [जनकल्याण मेल] हुजूर विधानसभा के सलैया क्षेत्र में अमृत योजना 2.0 के तहत सीवेज एवं जल कनेक्शन कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम ने रविवार को राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में खासा संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने जोशीले और चेतावनी भरे अंदाज में बिल्डरों द्वारा किए जा रहे नियम विरुद्ध कार्यों पर खुलकर नाराजगी जताई और साफ शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में बाधा डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि कुछ बिल्डर आम नागरिकों की मेहनत की कमाई पर खेल कर रहे हैं और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अव्यवस्था फैला रहे हैं। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी, “सुधर जाओ… आम नागरिकों की मेहनत की कमाई पर डाका मत डालो और सरकारी जमीन पर कब्जा मत करो, वरना सरकार का हथौड़ा भी चलेगा। सड़कें भी बनेंगी और चौड़ीकरण भी हर हाल में होगा।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि सलैया क्षेत्र के समग्र विकास का पूरा खाका तैयार है। “जो विकास के रास्ते में आएगा उसे हटाया जाएगा। जो अच्छा काम करेगा उसका सहयोग किया जाएगा, लेकिन जो बाधा बनेगा उसे शक्ति के साथ हटाया जाएगा,” विधायक ने दृढ़ स्वर में कहा। उनके इस बयान पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों से समर्थन जताया।
विधायक शर्मा ने कहा कि अमृत योजना 2.0 के तहत शुरू हो रहे कार्य क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेंगे और आने वाले वर्षों में सलैया को व्यवस्थित शहरी ढांचे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग और अनियमितताओं की सूचना प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की।
● तेज तर्रार नेतृत्व के साथ विकास की छवि ●
विधायक रामेश्वर शर्मा को क्षेत्र में एक तेज तर्रार और परिणाम देने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में देखा जाता है। प्रशासन पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है और वे अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास का मॉडल स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों के बीच यह धारणा मजबूत है कि विधायक जो कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं।
कोलार क्षेत्र में जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, सड़क निर्माण और पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में उनके नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। तेजी से बढ़ते शहरी दबाव के बीच बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को विकास के संगठित मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम ने साफ संकेत दे दिया है कि सलैया क्षेत्र में अब विकास बनाम अव्यवस्था की निर्णायक लड़ाई शुरू हो चुकी है। प्रशासनिक सख्ती और जनप्रतिनिधि की स्पष्ट मंशा से यह संदेश भी गया है कि आने वाले समय में नियमों से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी।
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यदि इसी दृढ़ता के साथ विकास कार्य आगे बढ़ते रहे, तो सलैया आने वाले वर्षों में राजधानी का एक सुव्यवस्थित और आधुनिक क्षेत्र बनकर उभरेगा। लोगों को उम्मीद है कि बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ क्षेत्र में निवेश, रोजगार और जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार विधायक रामेश्वर शर्मा की यह स्पष्ट चेतावनी केवल बयान भर नहीं, बल्कि विकास एजेंडे को गति देने का एक सशक्त संदेश है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासनिक अमला किस तेजी से इन घोषणाओं को जमीन पर उतारता है और सलैया क्षेत्र किस रफ्तार से विकास की नई इबारत लिखता है।

स्वागत ~ कार्यक्रम स्थल पर विधायक रामेश्वर शर्मा की ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के बीच भव्य अगवानी की गई। मंच पर आसीन होते ही सलैया क्षेत्र की आवासीय कॉलोनियों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नागरिकों ने पुष्पगुच्छ व मालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे। साथ ही श्री प्यारेलाल खंडेलवाल आवासीय परिसर से भगतसिंह जाट, कमलेश सिंह, पं रमेश भार्गव, संजय दुबे, ध्रुव शर्मा, बसंत वैरागी, यशवंत बैस, कमलेश चौकसे, सत्यनारायण राजपूत, पप्पू सेन, नीरज सेन, धर्मेन्द्र पारीक, संजय लोखण्डे, झा साहव वहीं ‘केनाल कैनशिप‘ के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय शंकर मिश्रा, रोहित भदौरिया, के एन वर्मा,एपी राव,राजेन्द्र गीते, अशोक गीते, अजय पाठक, अनिल तिवारी,पंकज पटैरिया, हनुमान सोनी, राजेश कामले, आशीष कटारे, कपिल गंगराडे, रमाकांत मित्तल, शिव त्यागी, एस एच मिश्रा, राम यादव, अभिषेक मिश्रा, महेन्द्र सिंह ठाकुर, अभिषेक जोशी, राजीव शर्मा, डी पी चौहान, नीरज शर्मा,अमित गौतम सहित सैकड़ो रहवासी विधायक श्री शर्मा के आयोजन में सहयोगी रहे।

समारोह में क्षेत्रीय पार्षद रवीन्द्र यति, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विकास को लेकर उत्साह और जनसमर्थन साफ तौर पर दिखाई दिया।





