विद्यांशी बालिका मंडल मुंगावली का निर्वाचन उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न
निर्विरोध चयन से नई कार्यकारिणी गठित, सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम
मुंगावली [जनकल्याण मेल]

जैन समाज की सक्रिय और सामाजिक सरोकारों में अग्रणी संस्था विद्यांशी बालिका मंडल का निर्वाचन गत दिवस पूर्ण उत्साह और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में निर्विरोध सम्पन्न हुआ। यह निर्वाचन मंडल की सशक्त एकता, संगठनात्मक परिपक्वता और सकारात्मक सोच का सशक्त उदाहरण बना।
मंडल की सदस्याओं की महत्वपूर्ण बैठक ऋषिता सराफ के निवास पर आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत —
ऋषिता सराफ को अध्यक्ष,
महिमा सराफ को उपाध्यक्ष,
अन्या जैन को मंत्री,
अनुष्का जैन को सहमंत्री तथा
अंशिका टडैया को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक के दौरान धार्मिक एवं संस्कार आधारित प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ऋषिता सराफ की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी प्रेरणादायी बन गया।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को मंडल की सभी सदस्याओं एवं मुंगावली जैन समाज की ओर से हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी गईं। सभी ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विद्यांशी बालिका मंडल सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।




