दिल्ली में ब्रह्मा कुमार आशीष भाई को “स्वर्ण भारत सम्मान 2025” से किया सम्मान

भोपाल / नई दिल्ली [जनकल्याण मेल]
भोपाल निवासी ब्रह्मा कुमार आशीष भाई को इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (IPBR), दिल्ली द्वारा आयोजित “स्वर्ण भारत सम्मान 2025” से गरिमामयी रूप से सम्मानित किया गया। यह भव्य पुरस्कार समारोह 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को डिप्टी स्पीकर हॉल एनेक्सी, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, रफी मार्ग, नई दिल्ली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहा।
इस प्रतिष्ठित समारोह में देशभर से सामाजिक, धार्मिक, व्यावसायिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्रों की अनेक विशिष्ट हस्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ~ सीए शंकर अंदानी (अध्यक्ष, ईसीसीआई एवं सीता ट्रस्ट) ,श्री भानी राम जी मंगला (पूर्व अध्यक्ष, गौ सेवा आयोग, हरियाणा सरकार),श्री सुग्रीव शर्मा (सीईओ, गुरु महादेव रियल एस्टेट प्रा. लि.),आचार्य डी. पी. शास्त्री जी (धर्म गुरु),आचार्य साहू किशोर जैन ‘सफ़र’ (ज्योतिष-वास्तु चक्रवर्ती समर्थ),आचार्य डॉ. सचिन लोहिया (प्रख्यात ज्योतिषाचार्य) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान ब्रह्मा कुमार आशीष भाई को समाज सेवा, प्रेरणादायक कार्यों एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाने वाले योगदान के लिए मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आशीष भाई का जीवन अनुशासन, सेवा, संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा का सशक्त उदाहरण है, जो समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। समारोह का सफल संचालन एवं समन्वय कपिल साहू द्वारा किया गया।
यह सम्मान न केवल ब्रह्मा कुमार आशीष भाई के लिए, बल्कि भोपाल एवं सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।




