सूक्ष्म रूप हनुमान मंदिर घरौंदा में अनंत स्थान के दिव्य रूप हनुमान स्थापना
देशभर के आठ सिद्ध हनुमान धामों के पावन छायाचित्रों का आगमन, भक्तों में भारी उत्साह और उमंग...
( सुरेन्द्र मिश्रा )
भोपाल [जनकल्याण मेल] बीडीए कॉलोनी घरौंदा (सलैया) स्थित सूक्ष्म रूप हनुमान मंदिर आज भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर हो गया, जब देशभर के प्रसिद्ध हनुमान धामों के आठ दिव्य एवं सिद्ध छायाचित्र विशेष पूजा-विधि के साथ मंदिर परिसर में स्थापित किए गए। इस आध्यात्मिक आयोजन ने नगर के भक्तों में अनोखी ऊर्जा और आनंद का संचार किया।
इन प्रमुख हनुमान धामों के छायाचित्र किए गए प्रतिष्ठित …
. हनुमानगढ़ी, अयोध्या (उ.प्र.)
. हनुमानधारा, चित्रकूट (उ.प्र.)
. बड़े हनुमान, प्रयागराज (उ.प्र.)
. कष्टभंजन हनुमान, सालंगपुर (गुजरात)
. मेहंदीपुर बालाजी, राजस्थान
. सालासर बालाजी, राजस्थान
. छिंदधाम दद्दाजी, मध्य प्रदेश
. बाणेश्वर बालाजी, मध्य प्रदेश
इन सभी सिद्ध स्थलों से जुड़े दिव्य स्वरूपों के एक स्थान पर दर्शन का सौभाग्य मिलना भक्तजनों के लिए किसी आध्यात्मिक पर्व से कम नहीं माना जा रहा है।
पूरे परिसर को सजाया गया, विशेष पूजा-अर्चना सम्पन्न …
सुबह से ही समिति के सेवकों और भक्तों ने मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया।विशेष पूजन, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड और मंत्रोच्चार के बीच छायाचित्रों का स्वागत एवं स्थापना की गई। मंदिर में घंटों तक “जय बजरंगबली” के जयघोष गूँजते रहे।
भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति …
स्थापना कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के श्रद्धालु परिवारों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान हनुमान के समक्ष आरती, प्रार्थना और नव-आगमन के जयकारे लगाए। समिति के सदस्यों ने प्रसाद एवं जल-पान वितरण के साथ-साथ ठण्ड से बचने के लिए अलाव [अग्नी] की व्यवस्था की थी।
मंदिर समिति का उद्देश्य ..
सूक्ष्म रूप हनुमान सेवा समिति ने बताया कि इन छायाचित्रों की स्थापना का उद्देश्य ~भक्तों को देशभर के प्रमुख हनुमान धामों का एक ही स्थान पर दर्शन-सौभाग्य उपलब्ध कराना,मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक समृद्ध बनाना,और भक्तों को प्रेरणा, भक्ति तथा ऊर्जा से भरपूर अनुभव प्रदान करना है। दिनभर चलने वाले इस विशेष आयोजन के चलते मंदिर परिसर में दिव्यता, भक्ति और उत्साह देखकर ऐसा प्रतीत हुआ मानो देश के सभी सिद्ध हनुमान धाम एक ही जगह अवतरित हो गए हों।
इस पवन पावन अवसर पर सूक्ष्म रूप हनुमान महिला मंडल व सिंह वाहनी महिला मंडल घरौदा सलैया की सखी सहेलियो ने हृदय स्पर्शी भजन गाकर भक्तो को भावविभोर कर दिया।
सूक्ष्म रूप हनुमान सेवा समिति घरौंदा, सलैया भोपाल





