विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 : अशोकनगर जिले में मतदाता गणना पत्रकों के डिजिटाईजेशन की समीक्षा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रगति जाँची — जिले में 25.31% डिजिटाईजेशन पूर्ण

अशोकनगर [जनकल्याण मेल]। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR-2026) के अंतर्गत गणना पत्रकों के डिजिटाईजेशन कार्य की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। समीक्षा बैठक में अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभाओं—अशोकनगर, चंदेरी एवं मुंगावली—की प्रगति प्रस्तुत की गई।

जिले में कुल 6,45,478 मतदाता दर्ज हैं। एसआईआर-2026 के तहत बीएलओ द्वारा बीएलओ ऐप के माध्यम से गणना पत्रकों का डिजिटाईजेशन कार्य जारी है।

दिनांक 17 नवंबर 2025 तक जिले में 6,45,452 मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित किए जा चुके हैं, वहीं 1,63,385 गणना पत्रक डिजिटाइज़ किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 25.31% है। डिजिटाईजेशन प्रगति में जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने की अलग से समीक्षा

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने भी सोमवार को गूगल मीट के माध्यम से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मतदान केन्द्रों में डिजिटाईजेशन की गति धीमी है, वहां के बीएलओ एवं सुपरवाइजर निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत डिजिटाईजेशन कार्य पूरा करें।

अपर कलेक्टर डी.एन. सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ की जानकारी दी

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.एन. सिंह ने बताया कि जिले के बीएलओ डिजिटाईजेशन कार्य में संतोषजनक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

विशेष रूप से विधानसभा क्षेत्र 032-अशोकनगर के निम्न बीएलओ ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है—

बीएलओ मुकेश दुबे, मतदान केंद्र क्रमांक 131

कुल मतदाता: 969

डिजिटाईज: 707

बीएलओ नरेश कुमार शर्मा, मतदान केंद्र क्रमांक 28

कुल मतदाता: 1203

डिजिटाईज: 653

बीएलओ संजीव सिंह रघुवंशी, मतदान केंद्र क्रमांक 43

कुल मतदाता: 891

डिजिटाईज: 519

ये आंकड़े जिले में सर्वाधिक हैं और उत्कृष्ट कार्य की श्रेणी में आते हैं।

अशोकनगर जिले में एसआईआर-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची शुद्धिकरण एवं डिजिटाईजेशन कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है, जिससे आगामी चुनाव प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व सटीक बनने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button