प्रिंसिपल CCIT कांक्लेव सम्पन्न …आयकर अधिनियम 2025 की तैयारी पर विस्तृत मंथन, देशभर के शीर्ष अधिकारी रहे उपस्थित

सुरेन्द्र मिश्रा
भोपाल [जनकल्याण मेल]

14 नवंबर 25 को होटल ताज लेक फ्रंट, भोपाल में आयकर विभाग द्वारा प्रिंसिपल C.C.I.T. कांक्लेव का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल, बोर्ड के सदस्य श्री पंकज मिश्रा, श्री संजय बहादुर, श्री प्रसेनजीत सिंह और सुश्री जी. अपर्णा राव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में देशभर के सभी प्रभारों से आए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (Pr. CCITs) एवं आयकर आयुक्त (प्रशासन) ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर पर आयकर विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य चर्चाएँ ~ निवारण, समयबद्धता और नई कर नीति की तैयारी
बैठक में विभाग की प्रमुख कार्यप्रणालियों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिनमें –
CPGRAM शिकायतों का प्रभावी निवारण
अपीलों का त्वरित निस्तारण
समयबद्ध असेसमेंट
बजट कलेक्शन लक्ष्यों की पूर्ति
एरियर एवं करंट डिमांड प्रबंधन
विशेष रूप से इन सभी बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए भविष्य की रणनीतियों पर मत-विमर्श हुआ।
आयकर अधिनियम 2025 पर विशेष निर्देश
CBDT अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि –
आयकर अधिनियम 2025 के क्रियान्वयन हेतु व्यापक तैयारी की जाए।सभी स्टेकहोल्डरों को नए अधिनियम के अनुरूप कार्य-प्रणाली समझाने के लिए विभाग तत्काल कदम उठाए। आगामी तीन महीनों में देशव्यापी आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर अधिनियम संबंधी जागरूकता बढ़ाई जाए।
इसके साथ ही देशभर के आयकर कार्यालयों के लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम प्रदेश Pr. CCIT के मार्गदर्शन में सम्पन्न
यह महत्वपूर्ण कांक्लेव प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) श्री ललित कृष्ण सिंह दहिया के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की सफलता में निम्न अधिकारियों का विशेष योगदान रहा –

सुश्री भारती सिंह, आयकर आयुक्त (टीडीएस)
श्री रामकुमार यादव, आयकर आयुक्त (प्रशासन)
सुश्री गुंजन वार्ष्णेय, अपर आयकर आयुक्त (प्रशासन)
श्री सतेंद्र सिंह मेहरा, संयुक्त आयकर आयुक्त (टीडीएस)
श्री चेतन शर्मा, आयकर उपायुक्त (प्रशासन)
श्री नवेद शफकत, आयकर अधिकारी
कार्यक्रम के अंत में आयकर आयुक्त (प्रशासन) श्री रामकुमार यादव ने सभी अतिथियों व अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।





