“भारत का मूल संदेश हम रावण जलाने से नहीं, बल्कि राम का स्मरण करने से सीखते हैं – रामेश्वर शर्मा

“विजयादशमी पर्व पर होगा भव्य रावण दहन, लेजर शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मुख्य आकर्षण”

सुरेन्द्र मिश्रा

भोपाल [जनकल्याण मेल] श्री हिन्दू धर्म उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य विजयादशमी पर्व एवं विशाल रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर होटल जानकी पैलेस में आयोजित बैठक में समिति के संरक्षक एवं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, समिति अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार, संरक्षक संदीप चौहान, बद्री पाटीदार, हीरालाल पाटीदार, समिति पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कोलार – सलैया क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि “भारत का मूल संदेश हम रावण जलाने से नहीं, बल्कि राम का स्मरण करने से सीखते हैं। जब तक हमारे भीतर अहंकार, क्रोध और लालच जैसी प्रवृत्तियाँ हैं, तब तक रावण जीवित है। आधुनिक समाज में मादक पदार्थ, भ्रष्टाचार और हिंसा ही नए रावण हैं, जिन्हें हराना जरूरी है। हमें राम से जुड़े रहकर ही सच्चे अर्थों में विजयादशमी मनानी चाहिए।”

समिति अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार ने कहा कि “पिछले चार वर्षों से समिति इस भव्य आयोजन को लगातार करती आ रही है। विधायक श्री शर्मा के मार्गदर्शन में यह आयोजन धर्म, समाज और संस्कृति को जोड़ने का माध्यम बन गया है। इस बार दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। बच्चों, महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष आकर्षक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में 60–70 हजार लोग सम्मिलित होंगे।”

इस वर्ष भी रावण दहन में डिजिटल आतिशबाजी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और लेजर शो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। इसमें समिति के मुख्य संरक्षक हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा जी, अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार जी, इस्कॉन मंदिर भोपाल प्रमुख रसानन महाराज, संरक्षक राजीव गांधी कॉलेज संचालक संदीप चौहान जी , सिद्धि ग्रुप चेयरमैन बद्री पाटीदार जी ,श्री हीरालाल पाटीदार जी (पर्यावरण बोर्ड अध्यक्ष) श्री हरिनारायण पाटीदार जी, श्री धनलाल पाटीदार जी,समिति सचिव श्री रामेश्वर पाटीदार जी श्री सह सचिव राज शर्मा जी उपाध्यक्ष श्री अनिकेत पांडेय जी,श्री मनोहर पाटीदार जी श्री चतुर नारायण पाटीदार जी, श्री नरेश पाटीदार जी,सौरभ चौधरी जी,श्री दिनेश तिवारी जी कृष्णा कांत पाटीदार जी,श्री गमलेश पाटीदार,श्री आकाश दुबे जी,चेतन पाटीदार,श्री रमेश शुक्ला जी संजय पाटीदार, अमरीश पाटीदार, भगत जाट जी, नीलेश गिद्ध जी,श्री ओ पी दुबे जी विश्वनाथ पाटीदार,उमेश पाटीदार, दिनेश पाटीदार,पार्षद बबिता डोंगरे जी, पार्षद ज्योति मिश्रा जी,नरेन्द्र सलूजा जी कुणाल भारद्वाज जी, दीपक पटेल जी, प्रियांशु ठाकरे जी, मोनू मालवीय जी ,श्री सौरभ सिंह जी, कुशल पाटीदार, श्री रजत पाटीदार, जगमोहन पाटीदार,भगवान पाटीदार, अनंत अवस्थी, के साथ साथ समिति सदस्य एवं कोलार और सलैया के सैकड़ो रहवासी उपस्थित रहे ।

समिति ने नागरिकों से परिवार सहित इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। आयोजन के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्टनर NEWS 24 और लल्लूराम रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button