ग्वालियर-गुना-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन के गुना आगमन पर सिंधिया का हुआ भव्य स्वागत
ग्वालियर से सीधे बेंगलुरु के लिए शुरू हुई ग्वालियर-गुना-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन पहली रेल सेवा ...

योगेन्द्र लुम्बा द्वारा
गुना [जनकल्याण मेल] आज मे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी क़ो विशेष धन्यवाद देना चाहता हू. क्योंकि केंद्रीय मंत्री मण्डल की प्रत्येक बैठक के बाद उनसे, मै इसी बंगलुरु रेल चलाने की याद दिलाता था.
यह मांग मैने पूर्व रेल मंत्री पियूष गोयल से आरम्भ की थी. आज इस मांग के पूरा होने पर मे इन के ही साथ प्रधानमंत्री जी का भी आभार जताता हूं.
आपने यह भी कहा की गुना के लिये आज ऐतिहासिक दिन है। गुना को दक्षिण से जोड़ने के लिये नई रेल सुविधा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृत की है। इसके प्रारंभ होने से ग्वालियर-चंबल संभाग के हजारों लोगों को अब सीधे बैंगलोर पहुँचने के लिये किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
उक्त आशय के विचार आज केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा ग्वालियर-गुना-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन के गुना आगमन पर व्यक्त किये।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया जी ने कहा कि ग्वालियर से प्रारंभ हुई नई रेल सुविधा से न केवल ग्वालियर बल्कि शिवपुरी, गुना, अशोकनगर के लगभग 40 लाख नागरिकों को सुविधा उपलब्ध होगी। ग्वालियर से सीधे बेंगलुरु के लिए शुरू हुई ग्वालियर-गुना-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन पहली रेल सेवा है। इस ट्रेन की शुरुआत से ग्वालियर-चंबल के युवाओं और नौकरीपेशा लोगों को अपने उद्योग-धंधे और व्यवसाय से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगे। उन्होंने कहा कि मेरे विशेष आग्रह पर यह अनोखी सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।





