मैं अपने पिता के पद चिन्हो पर चलता हूं…. कांग्रेस मेरे खून में है

 संदीप गुप्ता … 

गरोठ (दैनिक जनकल्याण मेल) मनोज पिता कालूराम पाटीदार एडवोकेट ने मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु ठोकी दावेदारी

सेवा मेरा धर्म है, कांग्रेस मेरा जीवन”

मंदसौर गरोठ विधानसभा क्षेत्र के जाने-माने अधिवक्ता, युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रतिनिधि एवं कृषि उपज मंडी समिति, श्यामगढ़-गरोठ के पूर्व संचालक श्री मनोज कुमार पाटीदार एडवोकेट ने आज मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी सशक्त दावेदारी घोषित की।

जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और मीडिया से संवाद करते हुए श्री पाटीदार ने भावुकता से कहा –

 “कांग्रेस मेरी आत्मा है, सेवा मेरा संकल्प। यदि संगठन मुझे यह अवसर देता है, तो मैं गरोठ से मंदसौर प्रतिदिन पहुंचकर हर कार्यकर्ता से मिलूंगा, संवाद करूंगा। संगठन को जमीनी स्तर तक फिर से मजबूत करने का संकल्प मेरा निजी नहीं, यह मेरे खून में है।”

उन्होंने कहा कि पद चाहे मिले या न मिले, सेवा नहीं रुकेगी। संगठन की मजबूती के लिए वे हमेशा मैदान में रहेंगे। उनका यह वक्तव्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ा गया।

मनोज पाटीदार कौन हैं …?

पूर्व विधानसभा प्रतिनिधि युवा कांग्रेस (गरोठ-भानपुरा, विधानसभा क्षेत्र 227)

पूर्व संचालक कृषि उपज मंडी समिति, श्यामगढ़-गरोठ

लंबे समय से कांग्रेस विचारधारा से जुड़े, संगठन और सेवा को प्राथमिकता देने वाले जमीनी नेता

कार्यकर्ताओं में उम्मीद की नई किरण …

मनोज पाटीदार की दावेदारी ने मंदसौर ज़िले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उम्मीद भर दी है। कई युवा नेताओं ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत तौर पर उनके समर्थन में आवाज़ बुलंद की है।

 “मुझे पद की लालसा नहीं, संगठन की सेवा का संकल्प है।

कांग्रेस मेरा धर्म है, और इसकी सेवा मेरी साधना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button