सिंहपुर में चल रहा जुएं का फड़ जुएं पर नहीं लग रहा अंकुश, ब्याज के जाल में फस रहे युवा..

(जीवन यादव)
शहडोल (जनकल्याण मेल) पिछले कुछ सप्ताह से हुए संभाग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंहपुर में जुएं फड़ का संचालन राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है । सूत्र बताते हैं कि ठीहा बदलकर जुएं का फड़ संचालित कर लिया गया है । थाना क्षेत्र में नवागत थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण करने के बाद ऐसा लगा कि अवैध कारोबार क्षेत्र में बंद हो जाएगा लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं पड़ रहा है और जैसा पहले चल रहा था वैसा ही क्षेत्र में अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। देखा जाए तो क्षेत्र में अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है । क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात फड़बाजो द्वारा गिरोह बनाकार जुआं एवं सूदखोरी का अवैध कारोबार संचालित – किया जा रहा है।
संचालित हो रहे जुआं – अड्डों में सुबह होते ही आधा सैकड़ा से – ज्यादा जुआरियों को फड़बाज के द्वारा – जगह बदल बदल कर – आधा सैकड़ा लोग जुआं अड्डे तक – आसानी से पहुंच जाते है। दूसरी ओर – पुलिस कुख्यात तक नही पहुंच पाती जो – हास्यप्रद लगता है।
चौराहों पर रहते है खबरी.. जुआं खिलाने का सिस्टम यदि देखा जाय तो इतना सुरक्षित और व्यवस्थित है की बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बकायदा गाड़ी में बैठाकर ठीहे तक लाया जाता है और यदि वह हार जाता है तो बकायदा उसे वापस घर भी पहुंचाया जाता है सुरक्षा की दृष्टि से हर चौराहे पर खबरी लगाए जाते हैं जिनका बकायदा पेमेंट के साथ टी.ए.,डी.ए. भी निर्धारित किया गया है और जुएं के पार्टरनशिप अपने अपने आदमियों का बकायदा रोजगार के रूप जुएं के चौकीदारी एवम व्यवस्था देने के रूप दोपहर से रात तक संचालित – नामचीन जुआं फड़ में प्रतिदिन लाखों – रुपए की नाल एवं ब्याज की वसूली हो रही है, जिससे नगर के व्यापारी, कालरी कर्मचारी एवं किसानों के परिवार बरबाद हो रहे है। लम संचालित जुआं फड़ में ही आधा दर्जन से ज्यादा सूदखोर सक्रिय रहते हैं। जो हारे हुए जुआरियों को चैन, अंगूठी एवं गाड़ी को गहन रखकर दस प्रतिशत प्रतिदिन ब्याज की दर से उधार देकर जुआ खिलाया जाता है और ब्याज के जाल में फसाया जाता है।यहां तक कि यदि फोनपे से कैश लेना है तब भी दस प्रतिशत की दर से पैसे का लेन देन किया जाता है।बताया गया जुआं अड्डे में अमलाई कालोनी, शहडोल,विक्रमपुर चुटकुला धनपुरी ,बुढार,तक के जुआंरी रुपया डबल करने के लालच में आते है और सब कुछ ब्याज एवं नाल में लुटा कर चले जाते है।सिंहपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ चल रहे जुएं का आलम यह है कि नाल एवं ब्याज में लोगों को फंसाकर लूटने वाले युवा वर्ग एवं व्यापारियों को जुआं की लत में ढकेल कर युवाओं का जीवन बरबाद कर रहे है। सूत्र बताते हैं कि इस अवैध कारोबार को संचालित करने में ग्राम के कुछ तथा कथित समाजसेवी के अलावा शहडोल के युवा भी शामिल हैं ।




