समिति प्रबंधक सहित आठ लोगों पर एफ.आई.आर दर्ज…

पीडीएस राशन के अन्नदूत परिवहन वाहन से बाहरी गेहूं को खपाने की हो रही थी तैयारी

मुख्यमंत्री अन्नदूत वाहनों से हो रहा अवैध परिवहन, व्यापक काला बाजारी की ओर अग्रसर

“निर्मल विश्वकर्मा”

चंदेरी [जनकल्याण मेल] कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी चंदेरी द्वारा थाना चंदेरी में दिए गए आवेदन पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पीडीएस राशन के लिए अधिकृत परिवहन वाहनों से किए जा रहे गेहूं के अवैध परिवहन जो कि शुक्रवार की रात चंदेरी के निकट गांव में लगभग 200 बोरी गेहूं अवैध परिवहन ,वित्तीय अनियमितता,कालाबाजारी के तहत इशारा करता है प्रशासन की सक्रियता से पकड़ा गया जिस पर तहसीलदार चंदेरी सहित प्रशासनिक दल की सामूहिक कार्रवाई में पकड़े गए गेहूं को चंदेरी थाने की सुरक्षा में रख वाया गया था जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पीडीएस राशन सहित उपार्जन की स्थिति स्पष्ट न हो पाने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी उसमें दो दिन तक चली विभागीय जांच में पकड़े गए गेहूं को उपार्जन का मानते हुए सेवा सहकारी समिति प्रबंधक सहित आठ लोगों पर बीएनएस2023 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम1955 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। मामला चंदेरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बडेरा का है जहां शुक्रवार दिनांक 9/ 5 /2025 की रात पीडीएस के या फिर उपार्जन के गेहूं का अवैध परिवहन काला बाजारी किए जाने की जानकारी तहसीलदार चंदेरी सहित कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को प्राप्त हुई जिस पर चंदेरी पुलिस बल सहित सामूहिक कार्रवाई करते हुए मौके पर पीडीएस राशन के लिए अधिकृत वाहन क्रमांक एमपी 67 जेड बी 8170, एमपी 67 जेडबी 2818 मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत वाहन दिन में लगभग 200 क्विंटल गेहूं अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया था जिस पर प्रशासनिक दल द्वारा कोई ठोस जानकारी या कार्यवाही के बारे में पीडीएस के राशन सहित गेहूं उपार्जन के होने के बारे में जांच अधिकारियों में संशय की स्थिति बनी हुई थी क्योंकि यह बताना मुश्किल था कि गेहूं पीडीएस का है या फिर उपार्जन केंद्रों पर की जा रही खरीदी का है। पकड़े गए वाहनों सहित गेहूं को जांच पूरी ना हो जाने तक प्रशासनिक दल द्वारा पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखवा दिया गया था।

 *सेवा सहकारीसमिति प्रबंधक सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज*

शुक्रवार की रात अनिरुद्ध वनों में पकड़े गए गेहूं की दो दिन तक चली विभाग की जांच में अंतत स्पष्ट हो गया कि गेहूं उपार्जन केदो की खरीदी का है एवं अवैध भंडारण परिवहन की ओर इशारा करता है यह मानते हुए रविवार की देर रात चंदेरी थाने में भारतीय न्याय संहिता सहित आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में सेवा सहकारी समिति डोंगर के समिति प्रबंधक प्रमोद कोली निवासी चंदेरी ओमकार लोधी, अरविंद लोधी, पवन झा कृषक निवासी ग्राम बडेरा, चाली राजा यादव, मेहताब सिंह यादव वाहन चालक निवासी मीठा खेड़ा, हामिद अली निवासी चंदेरी सिलाई कर्ता, जयदेव कोली कंप्यूटर ऑपरेटर सहकारी समिति डोंगर पर प्रकरण क्रमांक 250/25 भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4),336(3) 338 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत मामला पंजीबद्ध कराया गया।

*बड़ा सवाल*

(1) सेवा सहकारी समिति डोंगर में समिति प्रबंधक प्रमोद कोली सहित कंप्यूटर ऑपरेटर जयदेव कोली दोनों आपस में सगे भाई हैं उनकी नियुक्तियां भीजांच के दायरे में भी है जिसमें समिति प्रबंधक प्रमोद कोली पर भारतीय दंड संहिता सहित आवश्यक वस्तु अधिनियम के मामले चंदेरी थाने में दर्ज है जो लगातार पीडीएस राशन की कालाबाजारी एवं गेहूं के उपार्जन केंद्रों पर मनमाने रवैया सहित वित्तीय अनियमितताओं के लिए लगातार सुर्खियों में रहते हैं इन्हें अभी तक उनके पद से पृथक आखिर क्यों नहीं किया गया क्या इन पर किसी बड़े राजनीतिक रसूख या प्रशासनिक महकमें का व्यापक बरद हस्त है जो एक गंभीर जांच का विषय है।

(2) मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की सीमा राजघाट के सबसे निकटतम लगे गांव बडेरा जो की उत्तर प्रदेश से अवैध अनाज परिवहन तथा अनियमित तरीके से उत्तर प्रदेश से आ रहे अनाज के भंडारण के लिए केंद्र बिंदु माना जाता है प्रत्येक वर्ष रबी एवं खरीफ की फसल के समय उत्तर प्रदेश से आने वाला हजारों क्विंटल अनाज अनियमित तरीके से उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खपाया जाता है जो गंभीर जांच का विषय है इस पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा आज तक आखिर क्यों कार्यवाही नहीं की गई आज तक कोई कार्रवाई न हो पाना कहीं ना कहीं प्रशासनिक महकमें के साथ अनाज माफियाओं सहित राशन माफियाओं की सांठ गांठ की ओर इशारा करती है जो की एक गंभीर जांच का विषय है।

(3) शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत जो पीडीएस राशन के परिवहन के लिए अधिकृत हैं जन्म जीपीएस सिस्टम भी संचालित है जीपीएस सिस्टम संचालित होने तथा लॉग बुक के बावजूद भी इन वाहनों के द्वारा मनवाने तरीके से अनाज का अवैध परिवहन किया जाना अपने आप में गंभीर जांच का विषय है। जिसमें वाहनों में लगे जीपीएस सिस्टम सहित लॉग बुक की जांच की जाना नितांत आवश्यक है।

(4) चंदेरी क्षेत्र में उपार्जन केंद्रों सहित पीडीएस राशन की काला बाजारी पर आज तक जितनी भी कार्यवाहियां की गई वे केवल औपचारिकता मात्र है क्योंकि लगातार कार्यवाहियों के बावजूद भी आज तक चंदेरी क्षेत्र अतर्गत वाले सहकारी समितियों के समिति प्रबंधक यथा स्थिति हैं जो लगातार वित्तीय अनियमितताओं और कालाबाजारी को बढ़ावा देते हैं जो गंभीर जांच का विषय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button