बमोरी बुजुर्ग में खेत में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

गुना [जनकल्याण मेल] जिला मुख्यालय के पास स्थित ग्राम बमोरी बुजुर्ग में बीती रात एक खेत में मगरमच्छ मिलने से हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर पास के एक बड़े जलाशय में छोड़ दिया। ग्राम बमोरी बुजुर्ग के ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय खेतों के पास मगरमच्छ देखा गया था। इससे सभी लोग सतर्क हो गए। रात में जब कुछ ग्रामीण पानी फेरने के लिए खेतों में पहुंचे, तो उन्होंने मगरमच्छ को पास में देखा। यह देखकर उन्होंने बिना समय गवांए वन विभाग को सूचना दी और अपने स्तर पर भी आसपास के लोगों को सावधान किया।

मगरमच्छ की उपस्थिति का कारण

ग्रामीणों के मुताबिक, मगरमच्छ संभवत: पास के ढोलबाज या हिलगना तालाब से खेत तक पहुंचा होगा। हालांकि इन तालाबों और बमोरी बुजुर्ग के खेतों के बीच पर्याप्त दूरी है, जो यह सोचने पर मजबूर करती है कि मगरमच्छ इतना लंबा सफर कैसे तय कर पाया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने टीम का पूरा सहयोग किया। विशेषज्ञों ने पहले मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से काबू में किया और फिर उसे वन विभाग के वाहन में ले जाया गया। इसके बाद मगरमच्छ को पास के एक बड़े जलाशय में छोड़ दिया गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button