प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के 118वें एपिसोड में गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

गुना [जनकल्याण मेल] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 की पहली मन की बात के 118वें एपिसोड में रविवार को देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार का गणतंत्र दिवस विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर उन्होंने संविधान सभा के सदस्यों को नमन करते हुए उनकी दूरदर्शिता और त्याग की सराहना की।

भाजपा ने जिलेभर में कार्यक्रम का आयोजन किया ….प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जिले के सभी 1103 बूथों पर सुना गया। इस आयोजन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने किया। गुना विधानसभा के नगर मंडल में बूथ क्रमांक 52 पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां भाजपा के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता …इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज दुवे, अरविंद गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत, मंडल महामंत्री हरीश उरैया, विकास जैन और पार्षद विनोद लोधा उपस्थित रहे। साथ ही महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

गणतंत्र दिवस का महत्व रेखांकित…प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह दिन न केवल संविधान की महत्ता को समझने का है, बल्कि इसे सच्चे अर्थों में अपनाने का भी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास करें।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह…कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। नगर मंडल में आयोजित कार्यक्रम के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि ‘मन की बात’ देशभर के लोगों को प्रेरित करने वाला एक मंच है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button