भारत को नशा मुक्त बनाना हमारा संकल्प – राजयोगिनी अवधेश दीदी

क्षेत्रीय कार्यालय में नशा मुक्ति गाड़ी का हुआ उद्घाटन ...

भोपाल [जनकल्याण मेल] प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजयोग भवन, क्षेत्रीय कार्यालय में नशा मुक्ति गाड़ी का हुआ उद्घाटन
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जोनल अध्यक्ष अवधेश दीदी के माध्यम से नशा मुक्ति गाड़ी का हुआ उद्घाटन जिसमें राजयोगिनी दादी मां, ब्रह्माकुमारी कैलाश बहन जी , ब्रह्माकुमारी सरिता बहन जी, ब्रह्माकुमारी संगीता बहन जी, ब्रह्माकुमारी पारस बहन जी, ब्रह्माकुमारी मंदा बहन जी, ब्रह्माकुमारी विमला बहन जी, ब्रह्माकुमारी मोनिका बहन जी,ब्रह्माकुमारी हेमलता बहन जी, ब्रह्माकुमारी संध्या बहन जी, अनेकों भाई बहनों के नेतृत्व मे उद्घाटन किया गया।  अवधेश दीदी जी ने बताया – जैसे हमने आपने देश को पोलियों मुक्त किया है, क्या भविष्य के भारत को हम नशामुक्त नहीं कर सकते …?
तो आज से हम सभी नशा – मुक्ति के मसीहा बनकर, पूरे समाज को जागरूक करेंगे और अपने देश को केवल नशामुक्त ही नहीं, बल्कि विश्व गुरु भी बनायेंगे।                              बी.के. संगीता बहन ने कहा ऐसे व्यसनी जिनका हमने इंटरव्यू लिया है उनमें से 95 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उन्होंने किशोरावस्था में ही पहली बार व्यसन का प्रयोग, अपने किसी मित्र के प्रभाव में आकर किया,इस प्रकार से वे सारी उम्र के लिए व्यसनी बन गए। इसलिए यह आवश्यक है कि हम आपनी युवा पीढ़ी को इस व्यसनों रुपी दलदल से बचायें।बच्चों को नैतिक मूल्यों से मजबूत होना चाहिए तथा उन्हें पहली बार ही किसी गलत कार्य को करने के लिए कहने से इंकार कर देना चाहिए। क्या जहर को एक बार चखकर देख लेना चाहिए? बच्चे साथियों के दबाव में ना आयें, इसके लिए उन्हें शिक्षित करना अनिवार्य है। कहा जाता है – खराब संग से अकेला रहना ही भला। बी.के.आशीष भाई ने शपथ दिलाई – हम सभी प्रतिज्ञा करते हैं हम आपने जीवन में किसी भी परिस्थिति में, किसी के भी दबाव में आकर किसी भी नशे का प्रयोग नहीं करुंगा। दूसरी प्रतिज्ञा आपने परिवार, मित्रों एवं समाज को इससे बचाने का भरपूर प्रयास करुंगा। तीसरी प्रतिज्ञा भारत सरकार द्वारा बनायें गये नशे से सम्बन्धित सभी कानूनों का पालन ईमानदारी से करुंगा। चौथी प्रतिज्ञा वातावरण और पर्यावरण को स्वच्छ एवं नशा – मुक्त रखने में पूरा सहयोगी बनूंगा। बी. के. अर्जुन भाई ने राजयोग के फायदे बतायें। बी.के. दीपेन्द्र भाई ने बताया – नशा मुक्ति गाड़ी के माध्यम से जन- जन को नशामुक्त बनने के लिए प्रेरणा मिलेगी। इसमें हर प्रकार के नशा तथा उसका निवारण और श्रेष्ठ जीवन जीने की कला चित्रों के माध्यम से बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button