पाथाखेडा चौकी में अंजनी सिंह समेत अन्य लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज का मामला हुआ दर्ज

पीडित को घर से बुलाकर की जमकर पिटाई

गजेंद्र सोनी
सारणी [जनकल्याण मेल] सारणी थाना अंतर्गत पाथाखेडा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक को घर से बुलाकर आठ लोगो द्वारा राड, लात-घूंसों से जमकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद से घायल युवक व उसके परिजन डरे-सहमे हुए हैं। दरअसल, बीते 30 अक्टूबर बुधवार देर रात पटेल नगर निवासी नितिन वर्मा को घर से बुलाकर नगर के ही कुछ युवको ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मारपीट की यहां घटना लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। घटना मे नितिन वर्मा को आठ युवकों ने मिलकर जमकर पिटाई कर डाली। जिससे पीड़ित नितिन वर्मा को नाक, पीट और हाथ की कोहनी में गंभीर चोटे आई है। इस तरह युवक को खुलेआम घर से बुलाकर फिर आठ युवकों द्वारा आपस में मिलकर एक युवक के साथ मारपीट करने से क्षेत्र में सीधे तौर पर शांति व्यवस्था भंग हो रही है। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की इस कदर की गुंडागर्दी से पुलिस की खाकी का नाम भी बदनाम हो रहा है। अगर, पुलिस प्रशासन ऐसे असामाजिक तत्वों पर शीघ्र ही शिकंजा नही कसेंगी तो आने वाले समय में नगर में गैंगवार जैसी स्थितियां बना लगभग तय ही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाथाखेडा पुलिस ने पीड़ित नितिन वर्मा की शिकायत पर पाथाखेडा निवासी अंजनी सिंह, विजय ड्रायवर एवं घटना को अंजाम देने में शामिल अन्य सभी निवासी पाथाखेडा के युवकों के खिलाफ अपराध क्रमांक 00/2024 में धारा 296,115(2), 351(2)/(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने पीड़ित युवक को एमएलसी कराने घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले जाया गया था।
पीड़ित युवक नितिन वर्मा की मुंह जुबानी बताई पूरी घटना : —
पीड़ित नितिन वर्मा पिता रंजनलाल वर्मा ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसे घटना वाले दिन दोस्त बंटी राय ने रात्रि में 11.05 बजे फोन लगाकर 4 नंबर चौक पर बात करने बुलाया था। पीड़ित ने बताया कि वहा पहले से अंजनी सिंह, विजय ड्रायबर साहित आठ अन्य साथी खड़े थे। पीडित के पहुंचते ही उसे अंजनी सिंह ने माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियां दी। फिर पीडित ने बुरा लगने पर गालियां देने से मना किया। इसी बात को लेकर पाथाखेडा के अंजनी सिंह ने लोहे की राड से पीडित युवक के दाँहिने हाथ के कलाई एवं पीट पर गंभीर चोटे पहुंचाई। इसके अलावा घटना स्थल पर मौजूद विजय ड्रायवर ने पीडित युवक की नाक पर हाथ मुक्के से पीटाई की। जिससे युवक की नाक से खून के साथ गंभीर चोट आई है। बाद में झगडे का बीचबचाव चेतन गुप्ता एवं बंटी राय ने किया। पीड़ित नितिन वर्मा ने बताया कि उसे अंजनी सिंह, विजय ड्रायवर व अन्य साथी ने उक्त घटना वाले चौक पर दिखाई देने पर जान से खत्म करने की धमकियां दी है।
इनका कहना है –
मामले में पीड़ित के बयान के आधार मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ धारा 296,115(2), 351(2)/(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
वंशज श्रीवास्तव
चौकी प्रभारी, पाथाखेड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button