संयुक्त संचालक लोकशिक्षण नर्मदापुरम संभाग ने किया आकस्मिक निरीक्षण …

पुस्तकालय ,प्रयोगशाला संचालन,आईसीटी लेब का संचालन करने के निर्देश दिए ..

[देवेंद्र कुशवाहा]                                    सोहागपुर [जनकल्याण मेल] श्रीमती भावना दुबे सयुंक्त संचालक लोकशिक्षण नर्मदापुरम संभाग ने किया आज दिनांक 09 अक्टूबर दिन बुधवार को सोहागपुर विकासखंड के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया । शासकीय हाईस्कूल बाँसखापा ,शासकीय मॉडल उमावि निभौरा एवं शासकीय उमावि कामतीरंगपुर के साथ छात्रावास कस्तूरबा गांधी का भी निरीक्षण किया । जेडी मैडम ने कक्षा 10वी और 12वी के बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु त्रैमासिक परीक्षा के आधार पर रेमेडियल कक्षाओं का संचालन करने प्रतिदिन गृह कार्य देने तथा गृहकार्य चैक करने, पाठ्य योजना के अनुसार अध्यापन कराना, डेली डायरी का संधारण आदि के निर्देश दिए ।
प्रिंसिपल रूम में ताला देखकर भड़क गई – जे डी मेडम …
प्रभारी प्राचार्य सुमन डोंगरे शिक्षकों की हस्ताक्षर पंजी, निरीक्षण पंजी, और कार्यालयीन प्रयोग हेतु रखी सामग्री, कंप्यूटर ताले में रखकर चली गई । प्राचार्य रूम 2 दिन से बंद है। स्कूल में अव्यवस्थाओं का लगा अंबार लगा हुआ है। जिससे नाराज होकर जेडी मेडम ने सुमन डोंगरे से फोन पर बात कर नाराजगी जताई । इस तरह का कार्य सिविल सेवा आचरण अधिनियमों का उल्लघंन है। सुमन डोंगरे इंग्लिश विषय की शिक्षक है जिन्होंने 10 वी बोर्ड कक्षा होने के बाद भी आज तक एक दिन तथा एक पीरियड भी आपने नहीं पढ़ाया। जबकि पिछले मॉडल स्कूल का रिजल्ट 15 % रहा था। केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक मॉडल स्कूल खोले गए थे जिनका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना था बच्चों को अच्छे स्तर की शिक्षा प्रदान करना था परंतु सरकार द्वारा बड़े स्तर पर राशि खर्च कर भवन निर्माण तो कराया गया तथा विभिन्न सुविधाएं स्कूल में दी गई परंतु उचित संचालन नहीं होने के कारण धीरे-धीरे स्कूल के बच्चें कम होते गए परंतु मॉडल स्कूल के संचालन में अब भी सुधार नहीं देखा जा रहा है । शिक्षा विभाग के स्थानीय एवं जिला स्तर के अधिकारियों को मॉडल स्कूल के उचित संचालन के लिए ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो यह विद्यालय धीरे-धीरे बंद हो जाएगा। उसमें पढ़ने के लिए बच्चे नहीं बचेंगे सिर्फ विद्यालय भवन और ग्राउंड ही शेष रह जाएगा।
शासकीय मॉडल उमावि निभौरा में साफ सफाई नहीं पायी गयी ।स्कूल में केवल अतिथि शिक्षक उपस्थित पाए गए तथा संस्था प्रभारी जिला स्तर के प्रशिक्षण में उपस्थित होने के कारण प्राचार्य कक्ष में ताला पाया गया । ताला लगे होने के कारण शिक्षक उपस्थिति पंजी डेली डायरी किसी भी शिक्षक की नहीं पायी गई जिसके कारण मैडम के द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई । मॉडल स्कूल में कामर्स विषय के शिक्षक की अनुपलब्धता के स्थिति में आईसीटी लेब टीचर को निर्देश दिए कि ऑनलाइन उपलब्ध लेसन प्लान का उपयोग करते हुए अध्यापन कार्य करवायें । सभी कालखंड नियमित लगें शिक्षक नियमित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहे तथा साफ सफाई का ध्यान रखा जावे । खिडकियों को जाली से बंद किया जावे तथा एक सप्ताह में सभी सुधार कार्य कर प्रतिवेदन देवे ।
बाँसखापा हाईस्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर प्राचार्य को निर्देश दिए कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु प्रयास करें प्रतिदिन सभी बच्चे स्कूल में उपस्थित रहे । शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ कक्षा 10वी का परीक्षा परिणाम में सुधार हेतु अभी से कार्ययोजना बनाकर कार्य करें ।
कामतीरंगपुर में भी कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम के सुधार हेतु निर्देश दिए । बालिका छात्रावास कामती रंगपुर में भी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर निर्देश दिए ।
बीआरसी राकेश रघुवंशी को निर्देश दिए कि समस्त अमला प्रतिदिन शाला लगने के पूर्व शाला में पहुंचकर निरीक्षण करें ।सभी शालाओं में शिक्षक बच्चों की नियमित समय पर उपस्थिति के साथ शैक्षणिक गुणवत्ता एफ एल एन आदि का निरीक्षण करें तथा अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही प्रस्तावित करें । जेडी मैडम के साथ बीआरसी राकेश रघुवंशी और जनशिक्षक राजेश दीक्षित भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button