35वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का भव्य समापन

समारोह का भव्य समापन खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि - हेमराज नागा

सोहागपुर [जनकल्याण मेल] नगर में आयोजित 35वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का समापन सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर सोहागपुर में भव्य तरीके से हुआ। इस अवसर पर आल इंडिया हॉकी खिलाड़ी हेमराज नागा ने खिलाड़ियों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया और कहा कि खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि होना चाहिए और उन्हें अपना मनोबल बढ़ाकर रखना चाहिए।
इस समापन कार्यक्रम में विजेता टीमों को पुरस्कार दिए गए और हेमराज नागा ने कहा कि खिलाड़ियों को गुड हेल्थ बनाना है और शारीरिक अभ्यास आवश्यक होता है, इसलिए खेलना नहीं छोड़ना है। उन्होंने कहा कि खेलों का प्रबंधन कठिन कार्य होता है, लेकिन सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में यह व्यवस्थित देखने को मिला है। कार्यक्रम में कन्नुलाल अग्रवाल ने कहा कि हमें खेलों का सतत् अभ्यास करना चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल हमें जीवन में अनुशासन और संघर्ष की भावना सिखाते हैं।
इस अवसर पर लता पटैल नगर परिषद अध्यक्ष सोहागपुर, आल इंडिया हांकी खिलाडी हेमराज नागा, ब्लाक कीड़ा अधिकारी सोहागपुर, मनीष वाजपेई प्रान्त खेल प्रमुख, रामकुमार व्यास विभाग समन्वयक नर्मदापुरम, चन्द्र शेखर गढ़वाल जिला प्रतिनिधि नर्मदापुरम एवं कन्नूलाल अग्रवाल अध्यक्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस शिक्षा समिति सोहागपुर मुख्य अतिथि थे।
कार्यक्रम में अभिषेक जैन उपाध्यक्ष, राजा भैया पटैल सचिव, संजीव दुबे कोषाध्यक्ष, कृष्ण कुमार पालीवाल व्यवस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार हीरालाल गोलानी, पत्रकार अमित बिल्लौरे, अशोक कुमार दुबे प्राचार्य, जीवन दुबे प्रतियोगिता प्रबंधक, खेल शिक्षक सौरभ तिवारी, देवेन्द्र उरहा, नीरज बाथरे, पंचम नागवंशी, निकिता कुशवाहा तथा समस्त प्रतिभागियों एवं विद्यालय के आचार्य दीदीयो की उपस्थिति रहीं। समापन कार्यक्रम का संचालन अंजली मंडलोई ने किया। कार्यक्रम में नगर परिषद सोहागपुर और स्वास्थ्य विभाग का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button